Doordrishti News Logo

पानी के हौद में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

-खेलते समय हुआ हादसा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पानी के हौद में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत। देचू थाना क्षेत्र के गुमानपुरा गांव में पानी के हौद में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना गुमानपुरा स्थित ट्यूबवेल पर हुई।

पुलिस ने बताया कि शेरगढ़ के सुवालिया निवासी शंभू राम भील के पुत्र पारसराम (15) और राणाराम (14) की मौत हुई है। दोनों अपने परिवार के साथ गुमानपुरा निवासी अनवर खान की ट्यूबवेल पर कृषि कार्य करते थे।

हाईकोर्ट जज का सुरक्षा गार्ड टेंपो की टक्कर से घायल

पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चे खेलते समय गुमानपुरा निवासी सवाई सिंह की ट्यूबवेल पर स्थित पानी के हौद के पास गए थे। राणाराम का पैर हौद में फिसल गया और वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए पारसराम भी हौद में कूद गया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर देचू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव हौद से बाहर निकलवाए। मामले की जांच जारी है।