High Court judge's security guard injured after being hit by a tempo.

हाईकोर्ट जज का सुरक्षा गार्ड टेंपो की टक्कर से घायल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हाईकोर्ट जज का सुरक्षा गार्ड टेंपो की टक्कर से घायल। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जोधपुर में हाईकोर्ट के न्यायाधीश की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्ड (कांस्टेबल) को एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार दूध के मिनी टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक टेंपो सहित मौके से फरार हो गया।

तस्कर कार को छोड़ भागा गाड़ी से 161.420 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद

हादसे में कांस्टेबल जसराज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं तथा अंदरूनी चोट की आशंका जताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद घायल जवान को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस महकमे के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल जवान की स्थिति का जायजा लिया।

हाईकोर्ट जज के सुरक्षा गार्ड के साथ हुए इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी मिनी टेंपो चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस घटनास्थल व आसपास के रूट के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

 

Related posts: