Guru Purnima festival concludes at Bharat Samanvay Dham.

भारत समन्वय धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव संपन्न

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भारत समन्वय धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव संपन्न। कमला नेहरू नगर स्थित भारत समन्वय धाम में ब्रह्मलीन सद्गुरु स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि की चिन्मय सन्निधि में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में 21 मेधावी छात्राओं का सम्मान

महोत्सव का शुभारम्भ संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं आश्रम प्रार्थना से हुआ,जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक भावों से ओत-प्रोत हो उठा। तत्पश्चात सैकड़ों श्रद्धालु एवं गुरु भक्तों ने विधि- विधान से गुरु चरण पादुका पूजन कर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा सद्गुरु के प्रति अपनी कृतज्ञता एवं समर्पण भाव व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु-शिष्य परम्परा के आध्यात्मिक महत्व को आत्मसात करते हुए सद्गुरुदेव के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर गुरु कृपा का पुण्य लाभ प्राप्त किया। सम्पूर्ण आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित,गरिमामय एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

युवक के बाइक पर चलते ओटीपी नंबर आते रहे खाते से 2.34 लाख पार