Doordrishti News Logo

दो नाबालिग निरूद्ध, एक युवक को किया गिरफ्तार

आईडीएफसी बैंक एटीएम लूट

जोधपुर, बनाड़ थाना इलाके के नांदड़ी स्थित आईडीएफसी बैंक के एटीएम पर रात ढाई बजे बदमाशों ने धावा बोल दिया। एटीएम उखाड़ कर ले जाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन जैसे ही सायरन बजा तो घबराकर वहां से भाग छूटे। एटीएम उखाडऩा चाहा तो सायरन बजा, जो मुम्बई के ऑफिस में देखा गया, वहां से तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले ही बदमाश मौके से भाग निकले। मामले में बनाड़ पुलिस ने दो नाबालिगों व एक युवक को पकड़ लिया। एक युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि नांदड़ी में आईडीएफसी बैंक का एटीएम लगा हुआ है।

यहां पर रात ढाई बजे के आस पास तीन चार लोग मुंह पर मास्क और कपड़ा बांध कर घुसे। इन लोगों ने एटीएम के कैमरों से छेड़छाड़ नहीं की और सीधे ही उसे उखाडऩे का प्रयास किया। बैंक के एटीएम को उनकी विजिलेंस टीम से कनेक्ट किया हुआ था। जब एटीएम को उखाडऩे की कोशिश की तो सायरन बजने लगा। जिससे सभी घबराकर एटीएम से बाहर निकल भाग निकले। थानाधिकारी ने बताया कि इसमेें तीन नाबालिग शामिल थे और दो युवक थे। जिसमें से दो नाबालिगों को निरूद्ध करते हुए एक युवक शिवपुरा, पाली हाल धापी मार्बल रोड किराए के कमरे में रहने वाले सुनील पुत्र ओमाराम को गिरफ्तार किया गया। चौथा आरोपी पकड़ में आने के बाद उसकी उम्र का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस उस चौथे आरोपी की तलाश में जुटी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026