लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
- राष्ट्रीय एकता दिवस
- रन फॉर यूनिटी मेें दौड़े शहरवासी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जोधपुर जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिकारियों एवं कार्मिकों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।
राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता का सामूहिक संकल्प
कलेक्ट्रेट पोर्च में उपखंड अधिकारी (उत्तर) संजय गोयल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने राष्ट्र की एकता,अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच एकता,सद्भाव एवं बंधुत्व की भावना सुदृढ़ करने के लिए स्वयं को समर्पित रखने का संकल्प लिया।
आदर्शों के प्रति व्यक्त की प्रतिबद्धता
राष्ट्रीय एकता दिवस के आयोजन के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के अद्वितीय व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान का स्मरण किया गया। देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने में उनके अविस्मरणीय योगदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकजुटता के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।
महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान
राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ बनाने का लें संकल्प: विधायक जोशी
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को शहर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन उत्साह,उमंग एवं देशभक्ति के साथ किया गया। राष्ट्रीय एकता,अखंडता एवं सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ को सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी,शहर विधायक अतुल भंसाली,राजेंद्र पालीवाल एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
देशभक्ति के उद्घोषों से गूंजा शहर,युवाओं में दिखा विशेष उत्साह
भारत माता की जय’ और वंदे मातरम के गगनभेदी उद्घोषों के बीच दौड़ में शामिल प्रतिभागियों ने पूरे जोश एवं उमंग के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इसमें स्कूली विद्यार्थियों,आशा सहयोगिनियों,खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
दौड़ से पूर्व सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने अपने उद्बोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल के अद्वितीय योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने युवाओं सहित सभी देशवासियों से सरदार पटेल के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र की एकता,अखंडता और समरसता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। शहर विधायक अतुल भंसाली ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता केवल हमारा संकल्प ही नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक का साझा दायित्व भी है। देश की विविधता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित
निर्धारित मार्ग के अनुसार एकता दौड़ कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होकर पावटा सर्किल एवं पावटा पुलिया से केएन कॉलेज चौराहे से होते हुए सर्किट हाउस स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंची। यहां दौड़ का समापन हुआ। प्रतिभागियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया।
इस अवसर पर सर्किट हाउस में उपमहापौर विजय सिंह, पूर्व सांसद राजेंद्र गहलोत सहित शहर के गणमान्यजन एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Related posts:

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

एमजीएच में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ

हुनर-6 मेले में दिखी महिला उद्यमिता की झलक

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

