Doordrishti News Logo

गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद

  • ढाबे में पुलिस की रेड
  • मादक पदार्थ पकड़ा
  • संचालक गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद। शहर की सरदारपुरा पुलिस ने ओलंपिक तिराहा रोड पर एक रेस्टारेंट के समीप गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे युवक को 68 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई।

गांव से जोधपुर आए बालक नकली नोटों के साथ पकड़े गए

दूसरी तरफ नेशनल हाईवे 62 पर चल रहे ढाबे पर पुलिस ने रेड देकर मादक पदार्थ जब्त किया है।ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया गया। इस बारे में लूणी थाने में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया।

सरदारपुरा थानाधिकारी किशनलाल विश्रोई को मुखबिरी सूचना मिली कि ओलंपिक तिराहा रोड पर आए एक रेस्टारेंट के समीप युवक अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में है। इस पर पुलिस जाब्ते के साथ वहां पहुंचे। संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई तब पास में 68 ग्राम गांजा मिला।

इस पर पुलिस ने आरोपी मूलत: बूंदी हाल रेलवे क्वार्टर भैरूजी चौराहा के समीप रहने वाले भैरू लाल पुत्र धन्नाराम को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच एसआई दीपलाल की तरफ से की जा रही है।

दूसरी तरफ लूणी थाने के एएसआई राजेश कुमार गश्त करते हुए नेशनल हाईवे 62 पर पहुंचे तब एक एक ढाबे पर मादक पदार्थ बेचे जाने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने ढाबे में रेड देकर वहां से मादक पदार्थ जब्त किया। ढाबा संचालक ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related posts: