Doordrishti News Logo

2019 से जब्त भारी मात्रा में अवैध शराब किया नष्ट

-जेसीबी की मदद से की कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),2019 से जब्त भारी मात्रा में अवैध शराब किया नष्ट। पुलिस मुख्यालय द्वारा मालखानों में लंबित पुराने प्रकरणों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को बासनी थाना पुलिस ने वर्ष 2019 से आबकारी अधिनियम के मामलों में जब्त भारी मात्रा में अवैध शराब का नियमानुसार नष्टीकरण किया।

पुलिस आयुक्त जोधपुर अंशुमान भौमिया तथा पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रवीण कुमार एवं सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम दीपक कुमार मीणा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद

थाना प्रभारी बासनी निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर नष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी करवाई।
कार्रवाई के दौरान बासनी थाना परिसर में ही जेसीबी की सहायता से भारी मात्रा में जब्त अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में सहायक आबकारी अधिकारी कमलेश कुमार तथा आबकारी प्रहराधिकारी मांगीलाल उपस्थित थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई मालखानों में लंबित पुराने प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण एवं जब्त सामग्री के विधिसम्मत निष्पादन की प्रक्रिया का हिस्सा है,जिससे मालखानों का भार कम होने के साथ-साथ अभिलेखों के व्यवस्थित निस्तारण में भी सहायता मिल रही है।

एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026