इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि। शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भारत की पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड में बताया कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता,अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।
दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा
सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। दोनों महान नेताओं का जीवन राष्ट्रसेवा, साहस, समर्पण और देश की एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उनके विचार और आदर्श सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता,अखंडता, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री रमेश बोराणा,पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश जोशी, जगदीश सांखला,अंजुला रोपीया,महेंद्र मेवाड़ा, चंद्रप्रकाश,हेमा भाटी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
Related posts:

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

एमजीएच में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ

हुनर-6 मेले में दिखी महिला उद्यमिता की झलक

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन ने लिया एकता का संकल्प

नसबंदी फेल होने पर डॉक्टर की लापरवाही साबित करना जरूरी

1 से 7 नवंबर तक ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक

