Doordrishti News Logo

एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक

साइबर ठगी का शिकार -गंवाए 5.76 लाख

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक। साइबर ठगों ने अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का सहारा लेना शुरू कर दिया है। महिला की फोटो को एडिट कर उसे साइबर ठगी का शिकार बनाते हुए 5.76 लाख की ठगी कर ली।

गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद

शातिरों ने एडिट फोटो से ब्लैकमेल कर खाते में रुपए डलवा दिए। बासनी थाने में जीरो नंबर की एफआईआर पर अब जांच कर संबंधित थाने में भिजवायी जाएगी। घटना 24 जुलाई की है। फिलहाल जांच सरदारपुरा थानाधिकारी किशन लाल को सौंपी गई है।

पीडि़ता के पति की तरफ से बासनी थाने में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 24 जुलाई को साइबर ठगों ने उसकी पत्नी को उसकी एआई से एडिट की गई आपत्तिजनक फोटो को भेजा और फिर उसे सार्वजनिक करने की धमकी दी गई। पीडि़ता ने लोकलाज से बचने के लिए शातिरों के कहेअनुसार और दिए गए खातों में राशि भेजनी शुरू कर दी।

शातिरों ने महिला से तकरीबन 5 लाख 76 हजार 150 रुपए का फ्रॉड कर दिया। बाद में पीडि़ता के पति को खाते से रुपए निकलने की जानकारी हुई तो पड़ताल में खुलासा हुआ। अब बासनी थाने में जीरो नंबर एफआईआर पर अनुसंधान आरंभ किया गया है।

Related posts: