Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड सेक्टर 23 में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में दिन में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वक्त घटना उसने अपनी पत्नी को बाजार सामान लेने भेजा और बाद में खुदने बेडशीट से फंदा लगा लिया। दो छोटी बच्चियों कमरें में पढ़ाई कर रही थी। आत्महत्या की आरंभिक वजह नौकरी नहीं होना बताया गया है। हालांकि कोई सुसाइड नोट कमरे से नहीं मिला है। मृतक के पिता हाऊसिंग बोर्ड में पहले कार्यरत थे।

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने के सबइंस्पेक्टर नारायण सिंह ने बताया कि सेक्टर 23/69 में रहने वाले 36 साल के मनोज पणिया पुत्र रमेश चंद्र शर्मा ने अपने घर के एक कमरे में दिन में बेडशीट से फंदा लगाकर खुदकुशी की।

उसने अपनी पत्नी को बाजार सामान लेने भेज दिया। वह आधे घंटे बाद लौटी तब कमरा बंद मिला। पड़ौसियों की मदद से कमरा खोला गया। तब मनोज फंदे से लटका दिखा। तत्काल फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

एसआई नारायणसिंह ने बताया कि मृतक नौकरी नहीं होने से मानसिक तनाव में था। उसकी दो छोटी बच्चियों एक नौ साल की और दूसरी तीन साल की है। दोनों एक कमरे में पढ़ाई कर रही थी। वह इसी 19 जुलाई को अपने ससुराल महाराष्ट्र भी जाने वाला था और टिकट हो रखी थी। शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन को सौंप दिया गया है। पिता की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।

>>> शराब दुकानदारों की अवैध गोदाम हटाने की मांग,मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026