जोधपुर, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग मामलों में दो लोगों की मौत हो गई। आसोप थाने में दी रिपोर्ट में बारनीखुर्द निवासी रामविलास पुत्र शिवदानराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसकी माता नैनी (53) खेत में कपास की बुवाई कर रही थी। तब किसी जहरीले सांप के काटने से वह बेहोश हो गई। उन्हें इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर वे कुछ देर बाद ही चल बसी। इस बारे में पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई की। दूसरी तरफ बाप कस्बे के टेकरा में रहने वाली शांतिकंवर पत्नी अर्जुनसिंह ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पुत्र श्रवणसिंह की तरफ से बाप थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जाती थी।
ये भी पढ़े – दो घरों से चोरों ने पांच लाख का सोना व एक किलो चांदी साफ की
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

