Doordrishti News Logo

जोधपुर, नौतपा का आज पांचवां दिन है। सूर्यदेव नौ दिन तक चंद्र के प्रिय नक्षत्र रोहिणी में रहेंगे। यह दौर भीषण गर्मी और लू वाला रहने वाला है। पांच दिन से ही प्रदेश भर में पारा 40 पार चल रहा है। अभी चार दिन शेष है। मारवाड़ भी भट्टी की तरह तप रहा है। भीषण गर्मी व उमस से जीना मुहाल हो रहा है। दिनचर्या में भी फर्क आने लगा है। पंखे, कूलर और एसी भी बेजान साबित हो रहे हैं। मानसून के आने में अभी करीबन एक माह का वक्त है। ऐसे में अभी और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो हालांकि मानसून 31 मई तक केरल तट तक पहुंच जाएगा। इसके बाद यह आगे बढ़ते हुए देश के ज्यादातर हिस्सों में भी फैल जाएगा। राजस्थान में मानसून की पहली बारिश 20 जून के आस पास हो सकती है। मगर मारवाड़ वासियों को इसके लिए कुछ और दिन इंतजार करना पड़ सकता है। अमूमन यहां पर मानसून की पहली बारिश जुलाई पहले पखवाड़े तक शुरू हो पाती है।

शनिवार को मारवाड़ में पारा 40 पार रहा। सबसे ज्यादा गर्म फलोदी रहा, जहां पर दोपहर तक पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया। हवा की गति सामान्य है, मगर वो भी लू का आभास कराने वाली है। जून का महिना गर्मी का सबसे उम्दा महिना माना जाता है। इधर जोधपुर शहर में सुबह से ही उमस वाली गर्मी से पसीने छूट रहे थे। पंखे आदि भी बेजान दिखे। सड़क़ों पर सन्नाटा पसरा रहा है, गर्मी से लोग बेजार है। हालांकि इसमें लॉक डाउन का असर भी देखा जा सकता है। लोगबाग घरों में ही रहकर अपनी दिनचर्या बीता रहे हैं। कूलरों और एसी की हवा का सहारा लिया जा रहा है। फिलहाल गर्मी से निजात मिलने में अभी वक्त लगेगा।

ये भी पढ़े – भरतपुर सांसद पर हुए हमले ने राज्य के कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी-इंदिरा राजपुरोहित

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026