Doordrishti News Logo

टांके में डूबने से दो की मौत

जोधपुर,जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पानी के टांके में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। इसमें 12 साल का मासूम भी शामिल है। संबंधित थाना पुलिस की तरफ से कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किए गए।भोपालगढ़ पुलिस ने बताया कि अरटिया कलां के भल्लाराम पुत्र नेनाराम जाट ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि उसका पुत्र अरविन्द (12) घर पर पानी के टांके में गिर गया था। इसका पता लगने पर उसे तत्काल टांके से बाहर निकाला गया। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। भोपालगढ़ पुलिस ने घटना में मर्ग की कार्रवाई की है।

ये भी पढ़े- ज्वैलरी व्यापारी को मारी गोली,कंधा चीरकर निकली पीठ पार

दूसरी तरफ लोहावट के रहने वाले हरीश पुत्र मोतीलाल ने लोहावट पुलिस को बताया कि उसकी बहन तुलसी रात्रि के समय पानी के टांके पर पानी लेने गई थी। तब पैर फिसलने से गिर गई। बाद में पता लगने पर उसे टांके से निकाल कर अस्पताल लाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। लोहावट पुलिस ने इस बारे में फिलहाल मर्ग दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026