Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में घायल की बीस दिन बाद मौत

जोधपुर,सड़क हादसे में घायल हुए युवक की बीस दिन बाद अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। घटना में मथानिया पुलिस की तरफ से कार्रवाई की गई। दुर्घटना करने वाले वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- ज्वैलरी व्यापारी को मारी गोली,कंधा चीरकर निकली पीठ पार

मथानिया पुलिस ने बताया कि भाटियों की ढाणी हाल चंडालिया ओसियां निवासी कानाराम पुत्र पदमाराम की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका भाई ओमप्रकाश अपनी बाइक से 16 जून को तिंवरी रोड होते हुए घर की तरफ आ रहा था। तब सूरज गेट के सामने घेवड़ा रोड पर एक कार चालक ने अपनी गाड़ी को अचानक से रोक दिया जिससे उसका भाई ओमप्रकाश कार के पीछे से जा घुसा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बाद में एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मगर उसकी 8 जुलाई को उपचार के बीच मौत हो गई। मथानिया पुलिस ने बताया कि कार चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। कार ब्रेजा बताई जाती है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मशीन से कटकर अलग हुआ लिंग सफलतापूर्वक जोड़ा

September 3, 2026

फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026