दिल्ली से जोधपुर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दिल्ली से जोधपुर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव। दिल्ली से जोधपुर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर गुरुग्राम के पास अज्ञात लोगों ने पथराव किया। हालांकि इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हनुमानगढ़ विधायक की गिरफ्तारी पर रोक
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जोधपुर के लिए दिल्ली कैंट से रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस पर गुरुग्राम के पास अज्ञात लोगों ने पथराव किया। पथराव से ट्रेन की खिड़कियों और शीशों को नुकसान पहुंचा और दरारें आ गईं,जिन्हें बाद में टेप लगाकर ठीक किया गया।
इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है,लेकिन यात्रियों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रेलवे सुरक्षा बल मामले की जांच कर रहा है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दे कि इस तरह की घटना करीब पांच माह पहले भी इसी स्थान के आसपास हुई थी।
