Doordrishti News Logo
  • देर रात पुलिस ने निकाले शव बाहर
  • गोताखोरों की मदद से निकाले गए शव बाहर

जोधपुर, शहर के निकट कुड़ी हौद में मंगलवार की शाम को दो किशोर और एक युवक डूब गया। हौद के पास में मिले जूते चप्पलों से इनकी तलाश पानी में की गई। गोताखोरों को बुलाकर शवों की तलाश करवाई गई। तब देर रात शव बाहर निकाल लिए गए। शवों को देर रात एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। संदेह है कि आज दिन में बारिश के बाद यह लोग वहां नहाने गए होंगे। कुड़ी पुलिस इस बारे में जांच कर रही है।

कुड़ी हौद बालक डूबा

एडीसीपी पश्चिम हरफूलचंद ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि कुड़ी हौद के समीप कुछ जूते चप्पल पड़े हैं। पास में ही अन्य सामान भी था। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। बाद में एडीआरएफ, सिविल डिफेंंस को सूचना दिए जाने के साथ ही मालवीय बंधुओं को भी मौके पर बुलाया गया। इस पर गोताखोरों ने तीन लोगों के शव बाहर निकाले।

कुड़ी हौद बालक डूबा

थानाधिकारी अमित सिहाग ने बताया कि मृतकों की पहचान केके कॉलोनी निवासी 22 साल के राहुल परमार पुत्र खुमाराम, 17 साल का अशोक पुत्र मुकेश परमार एवं 17 साल के विशाल पुत्र महेंद्र राणा के रूप में की गई है। रात तक उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस उपायुक्त हरफूलचंद ने बताया कि यह लोग कैसे डूबे इसमें जांच की जा रही है। आशंका जताई जाती है कि आज दिन में हुई बारिश के बाद संभवत: ये लोग वहां पर नहाने के इरादे से गए होंगे।

ये भी पढें – सड़क हादसे में 12 की मौत

ददूरदृष्टिन्यूज़ कि एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

November 8, 2026