Doordrishti News Logo

नागौर, मंगलवार सुबह श्रीबालाजी में कार-ट्रक की भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा में ले जाया गया। अस्पताल में कोहराम मच गया,चारों तरफ अफरातफरी और चीख पुकार का आलम था। परिजन बदहवास घायलों को संभाल रहे थे।

सड़क हादसे 12 मौत

सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति ने बताया कि वे रात को सफर करके आए थे,सुबह एक जगह आराम के बाद वहां से निकले ही थे कि सामने से एक ट्रक आ गया एक जोरदार धक्का से लगा ड्राइवर की पूरी साइड ट्रक में घुस गया। वह पीछे बैठा था उसके साथ ही ड्राइवर का बेटा भी बैठा था,दोनों उछलकर बाहर गिर गए।

सड़क हादसे 12 मौत

माजरा समझकर उठे और देखा तो अंदर के लोग फसे हुए थे। एक पल में ही पूरा नजारा बदल चुका था। यह घायल भी लोगों को बाहर निकालने लगा लेकिन नही निकाल पाया। उसी समय कुछ स्थानीय लोग आए और उन्होंने लोगो को बाहर निकालना शुरू किया तो लाशें निकल रही थी।

ये भी पढें – खाद्य मूल्य की दुकान बाहरी को दी, लोगों का विरोध प्रदर्शन

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: