Doordrishti News Logo

बाइक चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, गाड़ी बरामद

जोधपुर,बाइक चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार,गाड़ी बरामद। शहर की बासनी पुलिस ने वाहन चोरी के एक प्रकरण का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक को बरामद किया है। बासनी पुलिस ने बताया कि फतेह सागर गऊ घाट निवासी सुनील पुत्र देवेंद्र प्रजापत की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – 44.56 लाख का डोडा पोस्त चूरा बरामद,तीन गिरफ्तार

इसमें बताया कि वह 7 दिसम्बर को आईटीआई कॉलेज के पास में एक मैरिज गार्डन पर रंगरोगन का कार्य कर रहा था। शाम को काम खत्म कर लौटने लगा तो उसकी बाइक नहीं मिली। इस पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने प्रकरण की तफ्तीश के लिए टीम का गठन करते हुए दो आरोपियों भील बस्ती कृष्ण लीला नगर बोरानाडा निवासी काना राम उर्फ कर्ण पुत्र पप्पूराम और राजूराव उर्फ राज पुत्र भंवरलाल राव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की बाइक को जब्त कर लिया। बाइक चोरी की अन्य घटनाओं के संंबंध में पड़ताल की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026