जोधपुर, शहर के रातानाडा थाना इलाके की एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे व बोर्ड पर बदमाशों ने तोडफ़ोड़ कर डाली। मामले को लेकर सुभाष चौक निवासी सुदंर राठी की ओर से रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी गई। उसमें बताया कि 8 दिसंबर की रात पौने नो बजे हर्षिता राठी प्रिंटर्स नामक उनकी दुकान है। जहां पर बदमाशों ने दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा व दुकान का बोर्ड तोड़ डाला। इससे पहले बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार के शीशे भी फोड़ दिए थे। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दी गई। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
Related posts:

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

