साढ़े चार साल पहले शराब पार्टी में पीटने के दो आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर। साढ़े चार साल पहले शराब पार्टी में पीटने के दो आरोपी गिरफ्तार।चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में करीब साढ़े चार साल पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात साल 2022 की है,जब एक शराब पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी में हमला कर दिया था।
जानकारी के अनुसार पावटा निवासी राम निवास पुत्र नारायण राम ने मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया था कि 30 मार्च 2022 की शाम को वह अपने साथियों के साथ डीपीएस चौराहे के पास स्थित होटल ग्रीन विला में एक पार्टी में शामिल होने गए थे। इस पार्टी का आयोजन दुष्यंत सिंह ने किया था,जिसमें कुलवंत सिंह,जितेन्द्र सिंह ओलादन और अन्य लोग मौजूद थे।
तस्कर की 75 लाख की संपत्ति फ्रीज
पार्टी के दौरान शराब के नशे में पीडि़त रामनिवास और जितेन्द्र सिंह ओलादन के बीच किसी बात को लेकर आपसी बहस और कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि जितेन्द्र सिंह के बेटे ने धारदार हथियार से रामनिवास के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद अन्य आरोपियों ने लाठियों और डंडों से उनकी पीठ,पैरों व मुंह पर गंभीर चोटें पहुंचाईं।
आरोपियों की दरिंदगी यहीं नहीं थमी। मारपीट में जब रामनिवास बेसुध हो गए,तो उन्हें मरा हुआ समझकर आरोपियों ने नग्न अवस्था में पास की झाडिय़ों में फेंक दिया। अगली सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गंभीर हालत में एम्स अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया,जहां होश आने पर उन्होंने अपने बेटों को पूरी आपबीती बताई। मारपीट के दौरान पीडि़त की जेब से 15,000 रुपये और सोने की चेन भी गायब हो गई थी।
इस मामले में अब पुलिस ने ओलादन नागौर,हाल ओलादन हाउस,शिक्षक कॉलोनी जोधपुर निवासी यशपाल सिंह राठौड़ उर्फ यशु पुत्र जितेन्द्र सिंह राठौड़ और सातवीं बी रोड सरदारपुरा,हाल मंगलदीप अपार्टमेंट पाल रोड निवासी कमल सिंघवी पुत्र हेमचंद सिंघवी को गिरफ्तार किया है।
Related posts:

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

