जोधपुर, समस्त सैन समाज, सैन युवा संगठन एवं सैन विकास संस्थान रातानाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में रेजिडेंसी रोड स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा रखी गयी। जिसमे भारत मां के लाल एवं सैन समाज की शान शहीद रोहिताश सैन (सीकर) को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अविनाश सैन ‘पलाड़ा’ ने बताया कि इस दौरान उपस्थित सैन बंधुओं ने मोमबत्ती जलाकर, श्रद्धासुमन अर्पित कर एवं 2 मिनट का मौन रखकर वीर सपूत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। भारत माता की जय और शहीद रोहिताश सेन अमर रहे के नारे लगाए।
श्रद्धांजलि सभा में सेन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी बंशीलाल रेणीवाल,बाबूलाल चंडावल, पर्वत कुमार लवेरा,ओम प्रकाश नांदडा़, शिव कुमार भाटी,ओम प्रकाश पँवार भावला, नरेंद्र पँवार, अविनाश सैन पलाड़ा, नरेश भाटी, कल्याण सिंह सैन संदीप सालोदिया आदि उपस्थित थे।
ये भी पढ़े – पुलिस कांस्टेबलों को एटीएम में मिले 11 हजार, लौटाए
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सेना में रहते हुए तीन युद्ध में भाग लिया था रणजीत सिंह थापा ने

भावी के पुनर्मतदान में दोपहर 3 बजे तक 61.04 प्रतिशत वोटिंग

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

