हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त
- खेड़ापा बिराई युवक की हत्या का मामला
- आरोपी महेंद्र नट की निशानदेही पर मिली सफलता
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त। जिले के खेड़ापा थाना क्षेत्र के ग्राम बिराई में महिला से जुड़े विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में युवक बबलू की हत्या के मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिकअप वाहन को आरोपी महेंद्र नट की निशानदेही पर जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा चुकी है,जबकि एक अन्य आरोपी से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
ऐसे हुआ था पूरा घटनाक्रम
पुलिस के अनुसार 8 नवंबर को खेड़ापा थाने में परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि ग्राम बिराई निवासी ओमाराम पुत्र शौकीराम नट की पुत्री द्वारा मनोज के घर में जबरन प्रवेश करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इस संबंध में मनोज और उसके परिजनों ने ओमाराम व उसके परिवार को कई बार समझाइश भी की थी।
रिपोर्ट के अनुसार घटना से करीब चार-पांच दिन पहले भी उक्त लडक़ी मनोज के घर में प्रवेश कर गई थी, जिसे पुलिस की मौजूदगी में समझाइश कर वापस भेजा गया था। इसी विवाद को लेकर लडक़ी के पिता ओमाराम नट एवं उसके रिश्तेदारों द्वारा पूर्व में बबलू पुत्र तहसीलदार एवं दयालराम को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए
8 नवंबर को सुबह करीब 7 बजे मनोज पुत्र दयाल राम नट ने बबलू नट को फोन कर सूचना दी कि ओमाराम एवं उसके साथ अन्य व्यक्ति लाठी व धारदार हथियार लेकर उसके घर आए हैं और मारपीट कर सकते हैं। सूचना मिलने पर बबलू सुबह करीब 7:15 बजे मोटरसाइकिल से मनोज के घर पहुंचा। वहां सभी व्यक्ति घर के अंदर घुसे हुए थे। बबलू द्वारा उन्हें बाहर आने के लिए कहने पर आरोपियों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी पिकअप वाहन लेकर मौके पर पहुंचे तथा बेहोशी की हालत में पड़े बबलू के ऊपर पिकअप चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पंकज यादव के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल के सुपरविजन एवं वृत्ताधिकारी भोपालगढ़ गुलाबराम के निकट सुपरविजन में खेड़ापा थानाधिकारी लखाराम के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी महेंद्र नट की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त करने में सफलता प्राप्त की। इससे पूर्व मामले में शामिल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है। एक अन्य आरोपी से मामले के संबंध में गहन अनुसंधान एवं अग्रिम कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम में यह भी रहे शामिल
इस कार्रवाई में थानाधिकारी खेड़ापा लखाराम,एएसआई महिपाल,कांस्टेबल महेंद्र सिंह (विशेष भूमिका), दिलीप,रामकिशोर एवं ओमप्रकाश काला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Related posts:

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज जोधपुर आएंगी

