नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार
- कर्नाटक भागने की फिराक में थे
- पाली में पकड़े गए
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार। जिले के पीपाड़ शहर थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्राओं से छेड़छाड़ के उलाहने पर फायरिंग व डंपर चढ़ाकर जानलेवा हमला करने के मामले में डीएसटी ने दो नामजद आरोपियों को पाली से पकड़ा है। पुलिस ने वारदात में उपयोग लिया गया बिना नंबर का डंपर भी जब्त कर लिया है।
जाटियावास निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी थी कि क्षेत्र के रवि,भजनलाल उर्फ रोहित,कालू उर्फ सुरेंद्र,सोनू,अरविंद व खेड़ी ढाणी निवासी विष्णु सहित अन्य आरोपी गांव की छात्राओं का स्कूल आते-जाते समय पीछा कर अभद्र टिप्पणियां करते थे। इसका उलाहना देने पर 11 नवंबर को बुचकला गौशाला के पास आरोपियों ने उससे मारपीट की।
वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत
परिवादी का आरोप है कि इसके बाद आरोपी बिना नंबर का डंपर लेकर उसके मोहल्ले पहुंचे और अवैध हथियार लहराते हुए हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। आरोपियों ने परिवादी व परिजनों पर डंपर चढ़ाने का प्रयास भी किया,जिससे वहां खड़ी एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
एसपी पंकज यादव के निर्देश पर थानाधिकारी सीताराम खोजा व डीएसटी प्रभारी शंकरलाल कड़वा की टीम ने तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर डीएसटी ने घेराबंदी कर पाली शहर में रिश्तेदार के यहां छिपे मुख्य आरोपी रवि पुत्र बीरबल राम और कालू उर्फ सुरेंद्र पुत्र हड़मान राम को पकड़ लिया।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों कर्नाटक भागने की तैयारी में थे, लेकिन किराये के पैसे नहीं होने के कारण पाली में रुक गए थे। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश कर रही है।
Related posts:

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

