पुण्यतिथि पर महाराजा उम्मेद सिंह को दी श्रद्धांजलि
- उम्मेद अस्पताल में हुआ आयोजन
- अधीक्षक बोले 1938 से दे रहा भरोसेमंद सेवाएं
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुण्यतिथि पर महाराजा उम्मेद सिंह को दी श्रद्धांजलि। आधुनिक मारवाड़ के निर्माता महाराजा उम्मेद सिंह की 79वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को उम्मेद अस्पताल में श्रद्धांजलि दी गई। अस्पताल के मुख्य द्वार पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विजेंद्र सिंह मेड़तिया ने बताया कि अस्पताल अधीक्षक डॉ.मोहन मकवाना,डॉ.दलपत सिंह राजपुरोहित,डॉ.बलबीर सिंह,शीलवती शर्मा,गजेंद्र शेखावत,सैयद इमरान, ललिता सोलंकी,नृसिंह, नैना चौधरी,सरिता चौधरी, लक्ष्मण सिंह,रिजवान, दीनदयाल जोशी और सुरक्षा अधिकारी रतन सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्मिक मौजूद थे। सभी ने महाराजा उम्मेद सिंह के मारवाड़ विकास में योगदान को याद किया।
डॉ.मोहन मकवाना ने कहा कि वर्ष 1938 में स्थापित उम्मेद अस्पताल आज भी आधुनिक चिकित्सा आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। यह पूरे मारवाड़ में विश्वसनीय और प्रतिष्ठित अस्पताल के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है।
डॉ.दलपत सिंह राजपुरोहित बोले कि महाराजा उम्मेद सिंह की दूरदर्शी सोच और विकासोन्मुख कार्यों से ही आज जोधपुर का नाम विश्व पटल पर गौरव से स्थापित है। उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

