सिंधी समाज का चालिया महोत्सव शुरू
- संत टेऊराम का किया अभिषेक-पूजन
- 40 दिन तक चलेगा भक्ति-सत्संग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सिंधी समाज का चालिया महोत्सव शुरू। सिंधी समाज की आस्था और गुरु भक्ति के प्रतीक स्वामी टेऊराम महाराज के चालिया महोत्सव की मंगलवार से शुरुआत हुई।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड तीसरी पुलिया और ज्वाला विहार स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में आयोजन हुए।
90वीं वर्षगांठ पर आकाशवाणी ने आयोजित किया रंगारंग कार्यक्रम
प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक स्वामी टेऊराम की स्मृति में 40 दिन तक आश्रम में भक्ति,ज्ञान, सत्संग और साधना का केंद्र रहेगा। पहले दिन सुबह 6 बजे संत जीतू राम ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित आश्रम में प्रार्थना, भजन और धार्मिक अनुष्ठान के साथ महोत्सव शुरू किया। चालिया व्रत रखने वाले सभी श्रद्धालु पूजा में शामिल हुए।
ज्वाला विहार स्थित आश्रम में अन्नक्षेत्र का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की और रोली-मोली,रक्षा सूत्र बंधवाकर चालिया महोत्सव की शुरुआत की।
