जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस 11 जून को बदले हुए मार्ग से चलेगी
दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा उज्जैन-देवास होकर संचालित किया जाएगा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस 11 जून को बदले हुए मार्ग से चलेगी। लक्ष्मीबाई नगर यार्ड में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य के कारण 11 जून को जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस के रूट में अस्थाई बदलाव किया गया है। इस दौरान ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप बदले हुए मार्ग से चलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि यार्ड के दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्य के चलते ट्रेन संख्या14801,जोधपुर- इंदौर एक्सप्रेस 11 जून को अपने निर्धारित मार्ग रतलाम-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-लक्ष्मीबाई नगर-इंदौर की बजाय रतलाम-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-उज्जैन-देवास-लक्ष्मीबाई नगर-इंदौर मार्ग से संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 14802,इंदौर- जोधपुर एक्सप्रेस भी 11 जून को अपने निर्धारित मार्ग इंदौर-लक्ष्मीबाई नगर-फतेहाबाद चंद्रावती गंज-रतलाम के बजाय इंदौर-लक्ष्मीबाई नगर- देवास-उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-रतलाम मार्ग से चलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की ताजा जानकारी जरूर जांच लें।
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

