Doordrishti News Logo

आफरी में प्रशासनिक कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरु

जोधपुर(डीडीन्यूज),आफरी में प्रशासनिक कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरु। भावाअशिप शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (आफरी)जोधपुर में प्रशासनिक स्टाफ का भर्ती,रोस्टर बनाना और सेवाओं में आरक्षण, पदोन्नति एवं कार्मिकों का नियोजन विषय पर तीन दिवसीय (5 से 7 मार्च,2025) प्रशिक्षण मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – ऑटो खरीदने गए युवक का शव दो दिन बाद मिला

प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय वर्मा,कार्यकारी निदेशक एवं डॉ.तरुण कान्त,निदेशक आफरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआती की। डॉ.कान्त ने अपने स्वागत संबोधन में भारतीय वानिकी अनुसन्धान एवं शिक्षा परिषद की संस्थाओं एवं केन्द्रों से आये 25 कार्मिकों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशासनिक कार्यों के अंतर्गत सरकारी सेवा में चयन,रोस्टर लेखन, आरक्षण,पदोन्नति और कार्मिकों की नियुक्तियां महत्त्वपूर्ण प्रक्रियाएं है जिन्हें कार्मिकों को सीखना आवश्यक हैं।

उन्होंने कहा इससे प्रशिक्षणार्थियों को इस क्षेत्र में दक्षता हासिल होगी। संजय वर्मा ने बताया कि प्रशासनिक तकनीक के अंतर्गत कार्मिकों की चयन प्रक्रिया में उचित अभ्यर्थी उचित स्थान,रोस्टर लेखन में कार्यभार का सही वितरण,आरक्षण एवं पदोन्नति में सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्धता आवश्यक है।

पाठ्यक्रम निदेशक कैलाश गुप्ता, प्रभारी अधिकारी,स्थापना शाखा ने कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए इस प्रशिक्षण में आयोजित होने वाले विभिन्न सत्रों के दौरान विषय विशेषज्ञों के व्याख्यानों एवं गतिविधियों के बारे में बताया। प्रशिक्षण के पहले दिन आईबी, कुमार,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान,अविकानगर,गंगाराम चौधरी,एसीटीओ आफरी एवं डॉ. अंजली थानवी,सहा. प्रोफेसर एन एलयु,विषय विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये।डॉ.संगीता सिंह,समूह सम्वायक (शोध) ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। मीता सिंह तोमर,तकनीकी सहायक ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026