जोधपुर, अपना एडवेंचर के तत्वावधान में संतोषी माता मंदिर तथा लाल सागर की पहाड़ियों पर ट्रैकिंग क्लाइंबिंग तथा भ्रमण का आयोजन रखा गया। इस अवसर पर समूह के सदस्यों द्वारा गायों को चारा डाला गया साथ ही पूनम जांगिड़ के निर्देशन में योगासन प्राणायाम किया गया।

अपना एडवेंचर ग्रुप के निदेशक गजेंद्र गौड़ ने बताया कि झील के किनारे पक्षियों के कलरव के साथ ही प्राकृतिक सुरम्य वातावरण में ट्रेकिंग, योगासन, प्राणायाम आदि गतिविधियों द्वारा ना सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य लाभ बल्कि प्राकृतिक वातावरण को जानने का अवसर प्राप्त तथा आत्मिक शांति और सुकून मिलता है।

इस आयोजन में अक्षय शर्मा, लाल-बूंद जिंदगी रक्षक सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड़,लव होम प्रतिनिधि पुष्पेंद्र, सिद्धार्थ,मिस्टर राजस्थान प्रदीप पंचारिया, सुमित पाल, नितेश, ममता मेडिकल के अनिल गहलोत,समीर, नेहा जांगिड़,पूनम जांगिड़, ऐंकर परी, शुभम, लेखिका गहलोत और युधिष्ठिर सिंह गहलोत ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें – विशाल दिव्यांग शिविर आयोजित
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

