हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग केस

जोधपुर, शहर के चौहाबो थाना इलाके के डाली बाई मंदिर चौराहा पर 11 मार्च शिवरात्रि को दिनदहाड़े एक गैंगस्टर ने दूसरे पर फायरिग कर दी थी। मामले में पुलिस ने पिछले गुरूवार को फायरिग के एक आरोपी सहित उसके दो सहयोगियों को  गिरफ्तार किया था।

जांच में सामने आया कि हार्डकोर आरोपी कैलाश मांजू ने इसके लिए साजिश रची थी। पुलिस अब उसे जेल से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर लाई है। चौहाबो पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जबकि मुख्य आरोपी राकेश मांजू का पता नहीं चला है।

police-brought-hardcore-criminal-kailash-manju-from-jail

डीसीपी पश्चिम आलोक  श्रीवास्तव ने बताया कि कैलाश मांजू को जेल से गिरफ्तार कर लाया गया है। उससे फायरिंग के प्रकरण में पूछताछ की जा रही है। मांजू गैंग के कैलाश मांजू पेरोल पर जब बाहर आया था तो विक्रम सिंह नांदिया पर जानलेवा हमले की साजिश रच डाली थी।

जब पैरोल खत्म हुई तो गुर्गों से नांदिया की रैकी करवाई गई। इसके बाद 11 मार्च को राकेश मांजू ने साथियों के साथ मिलकर फायरिग कर डाली। मांजू के इशारे पर ही मुकेश गुर्जर व पकंज गुर्जर ने नांदिया के घर व आने जाने की रैकी की थी। इसके बाद घनश्याम मेघवाल की गाड़ी वारदात में काम ली गई।

वारदात के समय  घनश्याम  ही गाड़ी को चला रहा था। फायरिंग के बाद वे गाड़ी से नांदिया का पीछा करने  लगे, लेकिन जब राजीव गांधी नगर थाने में जा घुसा तो गाड़ी घुमाते हुए जैसलमेर रोड की तरफ निकल भागे।

मामले में पुलिस ने फाइनेंस का काम करने वाले देवनगर थाना इलाके  की राजीव गांधी नगर कॉलोनी निवासी घनश्याम पुत्र नारायणराम मेघवाल, प्रतापनगर थाना  इलाके के सूथला रहने वाले पकंज पुत्र कृष्ण कुमार गुर्जर व मुकेश पुत्र बाबूलाल गुर्जर को गिरफ्तार किया।

मामले में फायरिंग से पहले आरोपी घनश्याम ने ही राकेश मांजू  सहित अन्य को बुलाया। फिर खुद ने  गाड़ी चलाते हुए राकेश मांझु, सुनील व सुरेश को साथ बैठाया।

फिर रैकी अनुसार डाली बाई मंदिर चौराहा पर पहुंचे  और जैसे  ही नांदिया की गाड़ी प्रसाद लेने रूकी तो राकेश मांजू गाड़ी से उतरा और  फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें – हिस्ट्रीशीटर ने हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली

Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर

October 30, 2026
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

October 30, 2026
आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

October 30, 2026
अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

October 30, 2026