जोधपुर, अपना एडवेंचर ग्रुप के तत्वावधान में रविवार को कायलाना की पहाड़ियों पर ट्रैकिंग का आयोजन रखा गया। जिसमें सर्व प्रथम प्रातः 6:00 बजे कायलाना पार्किंग पर सभी एकत्र हुए तत्पश्चात सभी सदस्यों ने कायलाना झील में मछलियों को आटा डाला उसके बाद उबड़ खाबड़ राह पर चलते हुए इन पहाड़ियों पर ढलान उतरने चढ़ने का रोमांच के साथ ही प्राकृतिक वातावरण के गतिविधियां की गई।

इस अवसर पर पूनम जांगिड़ के नेतृत्व में योगासन, सूर्य नमस्कार कर सभी ने ट्रैकिंग में भागीदारी निभाई। कायलाना झील की पहाड़ियों की सुरम्य दृश्यों का आनंद लेने हेतु उन्नति जांगिड़ ,डॉ दीपिका,राजवीर, विनोद, नरेंद्र, अनिरुद्ध, युधिष्ठिर, अक्षय शर्मा, दिनो बिश्नोई,सुमित, जिम्मी, सोहन, पुष्पेंद्र,सिद्धार्थ, सुरेंद्र,चंद्रपाल सिंह भाटी, प्रमोद सोलंकी, सुनील आसेरी अशोक,समीर, मनीष की भागीदारी रही।

इस अवसर पर अपना एडवेंचर के निदेशक गजेंद्र गौड़ की अगुवाई में समूह के सदस्यों ने स्वच्छ जोधपुर मिशन के तहत कायलाना परिसर की सफाई की तथा अपना एडवेंचर के निदेशक गजेंद्र गौड़ ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Related posts:

पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई पांच नोजल बंद

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

