सूर्यनगरी में मूसलाधार बारिश,निचले इलाकों व सड़क पर भरा पानी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), सूर्यनगरी में मूसलाधार बारिश,निचले इलाकों व सड़क पर भरा पानी। शहर में रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि भारी बारिश के कारण निचले इलाकों व सडक़ों पर भारी जलभराव हो गया। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पडा़।
35 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में महिला की हत्या
जोधपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। इससे पहले रविवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही,दोपहर में बारिश ने उमस से राहत दिलाई। तेज बारिश के कारण मथुरादास माथुर अस्पताल के सामने की मुख्य सडक़ पर भारी जलभराव हो गया।
जलभराव होने के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार,इस समय हुई बारिश से खरीफ की फसलों को बहुत फायदा पहुंचेगा और फसलों को नया जीवनदान मिलेगा।
धूमधाम से मनाया जाएगा स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री का 83वां जन्मोत्सव
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में जोधपुर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। विभाग के अनुसार, 4 अगस्त तक दिन में एक से दो बार बारिश का दौर चलने की उम्मीद है, जिससे लोगों को उमस और तपती गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है।
