ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल। बालेसर में राष्ट्रीय राजमार्ग-125 पर रविवार को एक सडक़ हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना छपरा मोड़ के पास हुई।प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है।
पुलिस ने बताया कि कुई जोधा से बालेसर की ओर आ रहा एक ट्रक ड्राइवर छपरा मोड़ पर अचानक वाहन मोडऩे लगा। इसी दौरान ट्रक के पीछे चल रही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ट्रक से टकरा गई। बाइक पर सवार सगे भाई गोपाल और हरलाल टक्कर से सडक़ पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
संदिग्ध कार की तलाशी में मिली मोबाइल टॉवर से चोरी की बैटरियां
स्थानीय लोगों ने तत्काल निजी वाहन की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बालेसर पहुंचाया। डॉक्टर ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया।
