Doordrishti News Logo

सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसों में चार लोगों की मौत। रविवार को अलग-अलग सडक़ हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है।

देचू में राष्ट्रीय राजमार्ग 125 और मेगा हाईवे पर हुए सडक़ हादसे में मोटर साइकिल सवार देचू कान सिंह पुत्र नरपत सिंह की मृत्यु हो गई। यह घटना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने हुई। पुलिस के अनुसार,कान सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार जा रहे थे।

हादसों में घायल चार लोगों की मौत

इसी दौरान सरकारी विद्यालय के सामने बस और ट्रक ने मोटर साइकिल को चपेट में ले लिया। निजी बस देचू से जोधपुर की तरफ जा रही थी वहीं ट्रक भी देचू से बालेसर की तरफ जा रहा था।

भारतमाला सडक़ मार्ग पर इसरू गांव के पास रविवार रात एक सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोलर प्लेटों से भरे एक लोडिंग वाहन का टायर फटने से वाहन बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना रात करीब 11 बजे हुई।

मतोड़ा थानाधिकारी सीआई सज्जन सिंह ने बताया कि हादसे में बाटाडू निवासी रामूराम पुत्र हरजीराम सुथार की मौत हो गई। इसी तरह आऊ कस्बे के निकट आऊ-भोजासर सडक़ मार्ग पर सडक़ हादसे में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। भोजासर थानाधिकारी जमील खान ने बताया कि नोखड़ा,बीकानेर निवासी हेमाराम और घंटियाली निवासी बंसीलाल की मौत हो गई।

गाली-गलौच के विवाद में युवक की हत्या

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को आऊ उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।