रात के अंधेरे में बाइक पर आए बदमाशों ने लूटा
जोधपुर, शहर के निकट बनाड़ रोड स्थित नांदड़ा खुर्द भोमियाजी थान रोड पर एक सैनेट्री व्यापारी से रात में लूट हुई। तीन बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और जेब से 40 हजार की नगदी और एटीएम कार्ड लूट कर ले गए। पीडि़त अंधेरे में उनका हुलिया भी नहीं देख पाया। आस पास सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिले हैं।
बनाड़ थाने में लूट का केस दर्ज किया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि खारडा रणधीर बनाड़ रोड निवासी दीपसिंह पुत्र हिम्मत सिंह ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह नांदड़ा रोड पर अपनी सैनेट्री सामान की दुकान चलाता है। जहां पर सीमेंट आदि बेचता है। रात को वह अपनी बाइक लेकर घर की तरफ जा रहा था।
तब नांदड़ा से भोमियाजी थान के समीप पीछे से एक बाइक पर तीन लोग आए और रास्ता रोककर मारपीट की। उसकी जेब में 40 हजार रूपए और एटीएम कार्ड था। जिसे वे लूट कर ले गए। इस पर उसने बनाड़ थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कराया। थानाधिकारी ने बताया कि अंधेरा होने से वह लुटेरों का हुलिया नहीं देख पाया। आस पास सीसीटीवी फुटेज भी नहीं है। सूनी रोड है। फिलहाल अनुसंधान किया जा रहा है।
ये भी पढ़े – ट्रक की टक्कर से बाइक संवार दो लोगों की मौत
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद


