विभिन्न स्थानों से तीन गाड़ियां चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विभिन्न स्थानों से तीन गाड़ियां चोरी। शहर में अलग अलग स्थानों से तीन गाडिय़ां चोरी हुई। इस बारे में संबंधित थाने में रिपोर्ट दी गई। बासनी पुलिस ने बताया कि जय भवानी नगर इन्द्रा नगर सांगरिया की ढाणिया बासनी निवासी रामेश्वरलाल पुत्र गंगाविशन तिवाड़ी अपनी बाइक लेकर एम्स अस्पताल आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।
सोरायसिस उपचार में आयुर्वेद समग्र चिकित्सा पद्धति: डॉ.जोशी
इसी तरह बोरानाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में बकरा मंडी चांदपोल रोड निवासी हैदर अली पुत्र मो.इकबाल ने पुलिस को बताया कि 6 जून को वह गंगाणा आया था जहां से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया। प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि बड़ली निवासी किशनाराम पुत्र रूपाराम देवासी अपनी बाइक लेकर प्रतापनगर में एक मिठाई की दुकान पर आया था। जहां बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई।
