Doordrishti News Logo

चौखा सरपंच समेत तीन लोगों पर रॉयल्टी नाका से हफ्ता वसूली के लिए धमकाने का आरोप

जोधपुर(डीडीन्यूज),चौखा सरपंच समेत तीन लोगों पर रॉयल्टी नाका से हफ्ता वसूली के लिए धमकाने का आरोप। रॉयल्टी नाके पर हफ्ता वसूली के लिए धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सरपंच और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ राजीव गांधी नगर थाने में नामजद मामला दर्ज करवाया है। पीड़ति ने रिपोर्ट में जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गोली मारने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस ने एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसीपी (एससी एसटी सैल) कैलाश पारीक को सौंपी है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित लूणी के उत्तेसर हाल चौखा रॉयल्टी नाका निवासी बस्तीराम पुत्र चूनाराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी रिद्धी-सिद्धी हाउसिंग प्रालि के नाम से कंपनी है। उसके लाइसेंस पट्टों से निर्गमित खनिज सेंड स्टोन वसूली ठेका लिखमीदास धर्मकांटा के नाम से चौखा जैसलमेर रोड स्थि रिंग रोड पर आया है। जहां पर वह रात 11 बजे मौजूद था। तभी सरपंच चुन्नी लाल टाक,सुरेश सांखला और बाबू परिहार सहित करीब 10 से ज्यादा लोग साथ आए। जिन्होंने मुझसे मेरा नाम और जाति पूछी। नाम और जाति बताते ही जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर मारपीट की।

2.030 किलो अफीम दूध सहित आरोपी गिरफ्तार

पिस्टल दिखाई और धमकाया 
सरपंच ने धमकाते हुए कहा कि मेरे पास पिस्टल है,गोली चला दूंगा। मुख्यमंत्री तक पहुंच रखने का भी रौब दिखाया। वहां मौजूद स्टाफ को भी धमकाते हुए कहा कि रॉयल्टी नाका चलाना है तो हफ्ता देना पड़ेगा। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद है। इसको लेकर पूर्व में भी इसी थाने में परिवाद दर्ज है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026