Doordrishti News Logo

जिला पश्चिम की डीएसटी भंग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिला पश्चिम की डीएसटी भंग। पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत ने एक आदेश जारी कर जिला विशेष टीम (डीएसटी) को भंग कर दिया है। इस टीम का गठन गत वर्ष तीन दिसंबर को किया गया था।

डीसीपी कमल शेखावत के अनुसार प्रशासकीय आधार पर इस टीम का भंग किया गया है। डीएसटी में तैनात सभी अधिकारी व कर्मचारियों को अपनी उपस्थिति संबंधित थाना व पुलिस लाइन में तत्काल देने के निर्देश दिए गए हैं। अब नए सिरे से जिला विशेष टीम का गठन किया जाएगा।