Doordrishti News Logo

पावटा चौराहा पर नाकाबंदी में पकड़ा गया शातिर वाहन चोर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पावटा चौराहा पर नाकाबंदी में पकड़ा गया शातिर वाहन चोर। शहर के पावटा चौराहा पर यातायात पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका और गाड़ी से संबंधित दस्तावेज मांगे। वह संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने गाड़ी के संबंध में जानकारी जुटाई तब वह चोरी की निकली। गाड़ी चोर का अब सरदारपुरा पुलिस के सुुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन एवं शहीन सी पुलिस उपायुक्त यातायात एवं मुख्यालय के सुपरविजन में पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में चिन्हित स्थानों पर चल रहे नाकाबंदी अभियान के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले एवं संदिग्ध वाहनों की चैकिंग के दौरान पावटा सर्कल पर यातायात पुलिस कर्मियों की सतर्कता से एक शातिर वाहन चोर को पकड़ा गया।

पुलिस जाब्ता द्वारा मोटर साइकिल को रुकवाने पर वाहन चालक द्वारा संतुष्ट जवाब नहीं देने पर एवं गाड़ी के मूल कागजात नहीं बताने पर पूछताछ के दौरान शक हुआ। उससे गहनता से पूछताछ की गयी तब उसने महात्मा गांधी अस्पताल से वाहन को चोरी करना स्वीकार किया गया। उसे सरदारपुरा पुलिस के सुपुर्द किया गया।