Doordrishti News Logo

अलग अलग हादसों में तीन की मौत

  • अज्ञात वाहन ने ली जान
  • बॉयलर फटने से घायल की मौत
  • फैक्ट्री श्रमिक छत से गिरा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अलग अलग हादसों में तीन की मौत। शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किए। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि लेगों की ढाणी राजीव गांधी नगर निवासी भवानी सिंह ने रिपोर्ट दी।

हरियालो राजस्थान बनाने में विवेक विहार के नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित होगी-पटेल

इसमें बताया कि उसके पिता चैनसिंह 8 जुलाई की रात को पोपावास गांव की सरहद से निकल रहे थे,तब किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में बुरी तरह घायल उसके पिता की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस अब अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के रामपुर का रहने वाला 25 वर्षीय शुभम कुशवाह पुत्र राजेश कुशवाह यहां बोरानाडा में रहकर फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह बोरानाडा में आई एक पैकेङ्क्षजग फैक्ट्री की छत से शुक्रवार रात में गिर गया। वह फर्श पर गिरने से बुरी तरह घायल हो गया, जिसे बाद में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने चैक कर मृत बता दिया। उसके चाचा प्रकाश पुत्र रामकिशोर कुशवाह ने मर्ग में रिपोर्ट दी।

इसी तरह सांगरिया स्थित जयभवानी नगर -रतनमुनि नगर निवासी भीमसिंह पुत्र हुकम सिंह ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि फलोदी जिले के जाखण स्थित ओमपुरा का 28 वर्षीय जेठूसिंह पुत्र चतुर सिंह यहां बोरानाडा में एक एग्रो फैक्ट्री में काम करता था।

9 जुलाई को फैक्ट्री में काम करते बॉयलर फटने से वह घायल हो गया। जिस पर उसे अस्पताल ले जाया गया,मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। बोरानाडा पुलिस ने परिजन को सूचना दी और शव को कार्रवाई के बाद सुुपुर्द कर दिया।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026