Doordrishti News Logo

जिला आयोग द्वारा जारी दावे के फैसले को माना गलत,परिवादी की अपील मंजूर

राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिला आयोग द्वारा जारी दावे के फैसले को माना गलत,परिवादी की अपील मंजूर। राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने जिला आयोग द्वारा सीटी स्कैन मशीन के दावे में 90 फीसदी अवमूल्य कटौती को गलत मानते हुए परिवादी की अपील मंजूर कर सिर्फ 15 फीसदी अवमूल्य कटौती निर्धारित की।

अलग अलग हादसों में तीन की मौत

आयोग अध्यक्ष देवेंद्र कच्छवाहा,न्यायिक सदस्य अरुण कुमार अग्रवाल और सदस्य लियाकत अली ने परिवादी की अपील मंजूर कर जिला आयोग द्वारा पारित दावा राशि 3 लाख छह हजार 710 रुपए को बढ़ाकर 48 लाख छह हजार 167 रुपए मय ब्याज और 50 हजार रुपए हरजाना तथा परिवाद व्यय 10 हजार रुपए 45 दिन में अदा करने का न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी को आदेश दिया और साथ ही बीमा कम्पनी की अपील को सारहीन मानते हुए खारिज कर दिया।

होप डायग्नोस्टिक केयर की मालिक संगीता देवी ने अधिवक्ता अनिल भंडारी के माध्यम से अपील दायर कर कहा कि बीमा कंपनी की ओर से बीमा पॉलिसी के साथ जाली और बनावटी पेज जोडक़र यह साबित करने की कोशिश की गई कि सीटी स्कैन मशीन दावे में 90 फीसदी अवमूल्य कटौती विधिवत है और उसी आधार पर जिला आयोग ने महज 3 लाख छह हजार 710 रुपए का ही दावा मंजूर कर विधिवत और तथ्यात्मक भूल की है।

उन्होंने कहा कि बीमा पॉलिसी के साथ जोड़ा गया पृष्ठ कपटपूर्ण और धोखाधड़ी से ग्रसित है सो अपील मंजूर की जाएं। बीमा कंपनी की ओर से दायर अपील में कहा गया कि नुकसान बीमा पॉलिसी में आवरित नहीं होने से सम्पूर्ण परिवाद खारिज किया जाए।

राज्य उपभोक्ता आयोग ने परिवादी की अपील मंजूर करते हुए कहा कि पॉलिसी के साथ जोड़े गए पेज में बीमा पॉलिसी नम्बर तक अंकित नहीं है सो इसे पॉलिसी का भाग नहीं माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनी यह साबित करने में अक्षम रही है कि नुकसानित जोखिम आवरित नहीं है।

उन्होंने कहा कि तथाकथित जोड़े गए पेज के आधार पर जिला आयोग द्वारा 90 फीसदी अवमूल्य कटौती को सही मानना विधिवत गलत है। उन्होंने बीमा कंपनी की अपील को सारहीन मानते हुए खारिज कर परिवादी की अपील मंजूर कर जिला आयोग द्वारा पारित दावा राशि 3 लाख छह हजार 710 रुपए की बजाए 48 लाख छह हजार 167 रुपए मय ब्याज और 50 हजार रुपए हरजाना तथा परिवाद व्यय दस हजार रुपए 45 दिन में अदा करने का आदेश न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी को दिया।

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026