हरियालो राजस्थान बनाने में विवेक विहार के नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित होगी-पटेल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हरियालो राजस्थान बनाने में विवेक विहार के नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित होगी-पटेल। शनिवार को जोधपुर सर्किट हाउस में कैविनेट मंत्री जोगा राम पटेल से पर्यावरण प्रेमी कुलदीप राव ने मुलाकात कर विवेक विहार क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया।

कैबिनेट मंत्री पटेल ने किया निःशुल्क ज्योतिष शिविर पोस्टर का विमोचन

कुलदीप राव ने बताया कि विवेक विहार में डी सेंटर और ई सेंटर के बीच 100 फीट की रोड गुजरती है। इस स्थान पर पौधे लगाए जाएं,उनके रख-रखाव के लिए जिम्मेदारी तय की जाए तथा प्रत्येक पौधे के पास सुरक्षा के लिए जाली लगाई जाए।

इस पर कानून मंत्री जोगा राम पटेल ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाला राजस्थान अभियान को सफल बनाने में आम नागरिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण है और विवेक विहार क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं रख-रखाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मंत्री ने कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है।प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता एवं कर्तव्य है। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी कुलदीप राव ने हरियाली बढ़ाने के प्रयासों के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया।