Doordrishti News Logo

हादसों में तीन की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हादसों में तीन की मौत। शहर में हुए अलग अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किए।

प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि कबीरनगर भील बस्ती निवासी हनुमानराम पुत्र चेनाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 55 वर्षीय गोपालराम सिलिकोसिस बीमारी से ग्रस्त था। उसको तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल ले जाया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई।

देवनगर पुलिस के अनुसार उत्तरप्रदेश के गोरखपुर स्थित तिघरा निवासी अशोक साहनी ने मर्ग में रिपोर्ट दी कि उसका भाई 36 वर्षीय अमित साहनी शराब का आदी था। उसने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल ले जाया गया, मगर बाद में उसकी मौत हो गई।

झंवर पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को सडक़ हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता दुलीचंद पुत्र प्रताप की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई। दुर्घटना धवा गांव के पास में हुई थी।