सोलर पैनल बेचने का झांसा देकर 2.35 लाख का फ्रॉड
शातिरों ने खाते में डलवाए रुपए
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोलर पैनल बेचने का झांसा देकर 2.35 लाख का फ्रॉड। शहर के माता का थान स्थित बलदेव नगर में रहने वाले एक व्यक्ति से सोलर पैनल बेचने के नाम पर 2.35 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। शातिरों ने खाते में रुपए डलवाने के बाद फोन बंद कर दिया।
पीडि़त की तरफ से अब माता का थान पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने बताया कि बलदेव नगर ए-26 में रहने वाले मनोहरसिंह पुत्र कालूराम देवड़ा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका संपर्क फिजा खान और अभिषेक नाम के शख्स से हुआ था। जिन्होंने उसे सनरूप एनर्जी सोनित प्राइवेट लिमिटेड से सोलर पैनल बेचने की बात की थी।
घर से 9 लाख के आभूषण और 3.32 लाख की नगदी चोरी
इस पर वह उनके झांसे में आया गया। 7 सितंबर को उनके कहे अनुसार खाते में अलग अलग मदों में 2.35 लाख रुपए डाल दिए। मगर बाद में शातिरों ने न तो सोलर पैनल दिया और न ही दी गई रकम को वापिस लौटाया। शतिरों ने फोन भी बंद कर दिया। माता का थान पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
Related posts:

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

