Doordrishti News Logo

आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस कर रही रिकवरी

  • ज्वैलरी शोरूम कर्मचारी ने 605 ग्राम सोना चुराने के बाद 49 लाख का लोन लिया था
  • फाइनेंस कंपनियों से संपर्क

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस कर रही रिकवरी। शहर की सरदारपुरा पुलिस ने ज्वैलरी शोरूम में कार्यरत कर्मचारी द्वारा 30 बैंगल्स चुराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने फाइनेंस कंपनियों से 49 लाख का लोन उठा लिया था। पुलिस अब सोने की रिकवरी के लिए फाइनेंस कंपनियों के संपर्क में है। आरोपी अभी पुलिस अभिरक्षा में है। मामला 26 सितंबर को दर्ज हुआ था।

घर से 9 लाख के आभूषण और 3.32 लाख की नगदी चोरी

सरदारपुरा पुलिस के अनुसार ज्वैलरी शोरूम के निदेशक की तरफ से 26 सितंबर को केस दर्ज कराया गया था। इसमें बताया कि कं पनी में बैंगल्स सेक्शन में काम करने वाले कर्मचारी सवाईराम को नवंबर 25 में यहां पर नियुक्त किया गया था। कंपनी की तरफ से कुछ दिन पहले आकस्मिक चैकिंग की गई तो वह घबराकर भाग गया था। बाद में उसे स्टाफ ने पकड़ लिया था।

जांच में पता लगा कि बैंगल्स सेक्शन में कार्य करते हुए उसने 30 बैंगल्स चुराए थे। फिर पता लगा कि उन बैंगल्स के जरिए उसने फाइनेंस कंपनियों से 49 लाख का लोन उठा लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलिस अभिरक्षा में है और उससे अब सोना रिकवरी के प्रयास जारी है। पुलिस फाइनेंस कंपनियों से भी संपर्क कर रही है। 30 बैंगल्स का अनुमानित वजन 605 ग्राम सोना था।