तीन दिवसीय भव्य चेटीचण्ड महोत्सव का शुभारम्भ
जोधपुर(डीडीन्यूज),तीन दिवसीय भव्य चेटीचण्ड महोत्सव का शुभारम्भ। तीन दिवसीय भव्य चेटीचण्ड महोत्सव का शुभारम्भ ध्वजारोहण श्रद्धा के साथ जोधपुर के सरदारपुरा स्थित झूलेलाल मन्दिर में किया गया।
इसे भी पढ़ें – नमकीन की दुकान में काम कर रहा बालश्रमिक मुक्त
सेवाधारी मदन कुमार आईदासानी व वासुदेव खेराजानी ने बताया कि तीन दिवसीय चेटीचण्ड महोत्सव की शुरूआत सुबह मंन्दिर में विशेष रूप से दुबई से आए मनोहर मूलचंदानी व अशोक खानचंदानी के करकमलों के ध्वजारोहण से शुभारम्भ हुआ।
सेवाधारी अशोक मूलचंदानी व संजय चन्दीरमानी ने बताया कि शाम को मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख महेंद्र दवे,शहर विधायक अतुल भंसाली, राज्यसभा सदस्य राजेन्द्र गहलोत,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, भाजपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल दैया,विश्व हिन्दू परिषद के डॉ राम गोयल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश जोशी,पूर्व विधायक मनीषा पंवार, नव वर्ष समिति अध्यक्ष अशोक चौहान के आतिथ्य में दीप प्रज्जवल कर शुरूआत की।
दीप प्रज्जवलन के पश्चात रंगारंग भक्ति संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें उपस्थित श्रद्धालु झूमते लगे। बहराणा पार्टी द्वारा सिन्धी कलाम,सिन्धी भजन व गीतों की सुन्दर प्रस्तुति दी गई। सेवाधारी सुरेश ईसरानी ने बताया कि इस अवसर पर हर वर्ष की भांति भव्य जलूस निकाला गया जिसे अतिथियों द्वारा भगवा ध्वज दिखा कर रवाना किया गया।
इस अवसर पर तेजु मनवानी, अशोक मुलचंदानी,संजय चन्दीरमानी,सुरेश अयानी, मदनकुमार आईदासानी,लक्ष्मण मूलचंदानी,राधाकिशन मुलचंदानी, चंदू रामचंदानी,सुरेश इसरानी, डेनु रूपानी,गिरीश मनवानी,किशन हरवानी,पुरूषोतम चेलानी,श्याम मोतियानी,नवीन मूलचंदानी,योगेश डी.चंगुलानी,जयेश मूलचंदानी, प्रत्यक्ष चन्दीरमानी,ललित भाटी, दिवेश मनवानी,मनोज ईसरानी, अमित गमनानी,शुभम मूलचंदानी, कमलेश मूलचंदानी,विशाल ईसरानी, राजू-रवि मूलचंदानी,देवेश मनवानी, विशाल ईसरानी, अजय मनवानी, मनोहर ईसरानी सहित विभिन्न कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सेवाएं दी।
हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।