Doordrishti News Logo

बाइक को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर युवक की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाइक को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर युवक की मौत। शहर के निकट नारवा पुल के पास में रात के समय में बाइक सवार दो युवकों को एक ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई,उसके सिर में चोट लगना बताया गया है। वहीं साथ वाला उसका रिश्तेदार भी चोटिल हो गया। सूरसागर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

झाड़ियों में फंदे पर लटके मिले शव की पहचान

सूरसागर पुलिस ने बताया कि गोयलों की ढाणी कालीबेरी निवासी चेतनसिंह पुत्र गुलाब सिंह और उसका चचेरा भाई भीखसिंह बाइक पर सवार होकर नारवा पुल से निकल रहे थे। तब पीछे से आ रही ट्रक के चालक ने चपेट में ले लिया और टक्कर मार दी।

हादसे में भीखसिंह नीचे गिर गया और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। चेतन सिंह ने इस बारे में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। चेतन सिंह भी चोटिल हो गया। कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द किया गया।