महिला पीजी कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कैंप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला पीजी कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कैंप। वसुंधरा अस्पताल की ओर से महिला पीजी महाविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।

केमिकल फैक्ट्री में लगी आग 13 लोग झुलसे केमिकल के ड्रम में हुए विस्फोट

कैंप में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.ललित राठी ने हृदय रोगों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति मेघवाल ने महिला स्वास्थ्य,रोगों की रोकथाम और नियमित जांच के महत्व पर प्रकाश डाला।

सीनियर नर्सिंग ऑफिसर डॉ.अनिल ने सीपीआर और आपातकालीन प्राथमिक सहायता के बारे में बताया। इस दौरान अध्यक्ष प्रो.केएन व्यास, सचिव सुशील कुमार व्यास सहित शिक्षक मौजूद थे। अंत में प्राचार्य डॉ.निशि माथुर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मनीष लांबा ने किया।