8 तोला सोना और नकदी चुराई दो आरोपी ग्वालियर से गिरफ्तार
- खुलासा
- चोरी के लिए घरेलु नौकरों से जुटाते जानकारी
- वारदात के बाद करते फोन बंद
- छत से घर में घुसे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),8 तोला सोना और नकदी चुराई दो आरोपी ग्वालियर से गिरफ्तार। शहर की महामंदिर पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 13 अगस्त की रात गली नंबर 3 बीजेएस क्षेत्र स्थित मकान में छत के रास्ते प्रवेश कर करीब 8 तोला सोना और करीब 1 लाख रुपए नकद चोरी किए थे।
पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस के अनुसार,मामले में परिवादी अक्षय ज्योत रत्नू ने 16 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और आरोपियों के आने-जाने के रूट का रूटचार्ट तैयार किया।
जलझूलनी एकादशी पर बहनों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प
तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जांच में आरोपियों के इटावा क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने वहां दबिश दी तो पुलिस की भनक लगने पर दोनों मोबाइल बंद कर मध्यप्रदेश की ओर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा करते हुए ग्वालियर से दोनों को दस्तयाब कर बाद में गिरफ्तार किया।
आरोपियों से चोरी के माल और मामले में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
जुनैद पुत्र सलीम (20), निवासी मेवाती टोला, इटावा,उत्तरप्रदेश और आशीष राठौर उर्फ बैठू राठौर (19),निवासी बेरून कटरा शमशेरखान नई बस्ती,इटावा,उत्तर प्रदेश हैं।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक आरोपी गैंग के रूप में काम करते हैं। अलग- अलग शहरों में घरेलू नौकर या अन्य माध्यमों से रिहायशी मकानों की जानकारी जुटाते थे। मौका देखकर रात में छत के रास्ते घर में प्रवेश कर चोरी करने के बाद फरार हो जाते थे। आरोपियों के खिलाफ इस तरह की कई वारदातों के मामले दर्ज होना भी सामने आया है।
