शहर में हर्षोल्लास से मनाई जा रही है ईद
जोधपुर(डीडीन्यूज),शहर में हर्षोल्लास से मनाई जा रही है ईद। सूर्यनगरी में सोमवार को ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के जालोरी गेट स्थित बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। इसमें शहर भर से हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लेकर खुदा की बारगाह में शीश झुकाकर अमन चैन की दुआ मांगी। ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारबाद दी।
इसे भी पढ़ें – तीन दिवसीय भव्य चेटीचण्ड महोत्सव का शुभारम्भ
ईद नि नमाज में शहर के जन प्रतिनिधि,पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर साफा पहनाकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के घर घर मीठी सेवइयां बना कर मुहर किया गया। बच्चों को बड़े बुजुर्गों ने ईदी बांटी। बच्चों में इस त्योहार को लेकर विशेष आकर्षण देखने को मिला।
पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किया गया। पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह के निर्देशन में सभी व्यवस्थाएं की गई। डीसीपी पश्चिम राजर्षी राज वर्मा व डीसीपी पूर्व आलोक श्रीवास्तव अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रह कर कड़ी निगरानी रखे हुए थे। ग्रामीण एसपी राममूर्ति जोशी अपने क्षेत्र की फीडबैक लेकर दिशानिर्देश देते रहे। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल प्रशासनिक स्तर पर रखे हुए हैं नजर रखे हुए थे।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

