जोधपुर, शहर के बाईजी का तालाब दीवान की हवेली के पास ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे तीन लोगों को सदर बाजार पुलिस ने पकड़ा। इनके पास से 11 हजार से ज्यादा राशि जब्त की गई। सदर बाजार थाने के सोजती गेट चौकी प्रभारी एएसआई चंचल प्रकाश ने बाईजी का तालाब दीवान हवेली के पास ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे कन्हैयालाल उर्फ बंटी, मोहम्मद हुसैन एवं सुनील वैष्णव को पकड़ इनके पास से 11350 रूपये की राशि और ताश की जोड़ी जब्त की।
जेल में मिला मोबाइल
केंद्रीय कारागार में फिर मोबाइल मिलने पर रातानाडा थाने में मामला दर्ज कराया गया। नामजद बंदी के खिलाफ पुलिस ने अब जांच आरंभ की है। रातानाडा पुलिस ने बताया कि जाणियों की ढाणी बनाड़ निवासी विचाराधीन बंदी कालूराम उर्फ कैलाश पुत्र जोगाराम के पास मोबाइल बरामद किया गया।
ये भी पढ़े :- राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धासुमन अर्पित
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

